नाली बनवाने को भाकियू टिकैत का तहसील में प्रदर्शन
बागपत, मई 27 -- बड़ौत। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं एवं चिरचिटा के किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। सरकारी नाली नहीं बनने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देकर नाली बनवाने की मांग की। यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज राठी ने बताया कि गांव में कुछ लोगों द्वारा सरकारी नाली बनने रुकावट की जा रही है। जिसके चलते करीब काफी किसानों की फसलों की सिंचाई बाधित हो रही है। सिंचाई नहीं होने से खेतों में फसल बर्बाद होने को है। विरोध करने पर उक्त लोग झगड़ा करने के लिए उतारू होते हैं। समस्या के चलते काफी दिनों से किसान परेशान हैं,जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। नाली के बनने से परेशान किसानों को लाभ होगा। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने किसानों को नाली बनवाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ज्ञानवीर, संदीप, मोनी, इंद्र, भूषण आदि रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.