बलिया, जनवरी 28 -- रेवती। कस्बा के बीईओ आफिस के कर्मचारियों द्वारा जल निकासी के लिए बनी नाली में ईंट ठूस दिए जाने के कारण एक सप्ताह से कंपोजिट विद्यालय में स्थित शहीद प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गंदा पानी फैल गया है, जिससे दुर्गंध आ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का भय तो बना ही है। साथ ही आए दिन बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं। स्कूल के अध्यापक बुद्धि प्रताप अस्थाना ने बताया कि पहले यह जल नाली से पूरब गिरता था। अचानक पानी को अवरुद्ध कर दिए जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इस संबंध मे बीईओ डीपी सिंह ने कहा कि बगैर सोखता बनाए समाधान संभव नही है। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामिनी पाण्डेय को निर्देश दिया गया है। वहीं नगर पंचायत चेयरमैन ने शीघ्र समस्या समाधान कराने की बात बताए।

हिंदी हिन्दुस्ता...