आगरा, मार्च 18 -- पृथ्वीनाथ कालोनी में एक परिवार द्वारा नाली पर कब्जा कर किचन बनाना भारी पड़ गया। निगम की प्रवर्तन टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पृथ्वीनाथ फाटक के पास स्थित पृथ्वीनाथ कालोनी में कल्पना शर्मा ने अपने घर के आगे नाली पर अतिक्रमण कर किचन बनवा लिया था और उस पर गेट भी लगा दिया था। इस अवैध निर्माण की शिकायत उसी कालोनी की एक अन्य महिला ने नगर निगम प्रशासन से की थी।शिकायत के आधार पर बुधवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही संबंधित महिला ने विरोध शुरू कर दिया और हंगामा करने लगी। स्थिति बिगड़ती देख निगम कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में महिला को शांत कराया गया, जिसके बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।निगम की टीम ने कालोनी में अन्य लोगों द्वारा नाल...