श्रावस्ती, मई 25 -- गिलौला,संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला की ग्राम पंचायत प्रहलाद के मजरा लालपुर में लक्ष्मण नगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव बना हुआ है। जलभराव के कारण आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। लालपुर गांव में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सामने से महेश के घर के पास 50 मीटर के अंदर मुख्य मार्ग पर जल भराव है। मई की गर्मी में भी यहां पर जल भराव है। तो बरसात में जलभराव विकराल हो जाता है। गांव का विकास देखने लायक जहां पर मुख्य मार्ग पर भीषण जल भराव है नजदीक में ही श्री शारदा इंटर कॉलेज है जहां पर स्कूल में आने जाने वाले बच्चे भी कई बार पानी में गिर चुके हैं। यह भी पढ़ें- नाली न होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर जल भराव की समस्या करीब एक वर्ष से ऊपर से है लेकिन अभी तक जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे ...