बहराइच, मार्च 29 -- फखरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के हैबतपुर गांव के मजरा सिसवारा में आरसीसी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ नाली बनना आवश्यक है। यदि नाली नहीं बनेगी तो गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान हरिओम शुक्ला, अवधेश शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, बंसीलाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...