हाथरस, मई 8 -- हाथरस, संवाददाता। नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 से जुड़े गांव सीर में नाली निर्माण न होने के कारण जल निकासी नहीं हो पाती। जिस वजह से जलभराव होने की वजह से बीमारियों के बढ़ने का खतरा बना रहता है। शुक्रवार को ग्रामीण एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट परिसर पर पहुंचे। जहां नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। हाथरस के गांव सीर वार्ड नंबर 16 में नाली निर्माण न होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने गंदा पानी और मल-मूत्र जमा होने से क्षेत्र में संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लंबे समय से वार्ड में नाली का निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके कारण बारिश और घरेलू पानी क...