शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- ददरौल। ग्राम पंचायत चौढेरा के रौसर कोठी कस्बे में नाली निर्माण में अनियमितता और जल निकास की समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने सदर तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह से शिकायत की। महिलाओं ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को संबोधित मांग पत्र भी सौंपा। महिलाओं ने बताया कि भट्ठा चौराहे से रौसर कोठी जाने वाली गली में पिछले करीब 15 वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जो बरसात में और गंभीर हो जाती है। गंदा पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित होता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भावलखेड़ा ब्लॉक के अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर नियमानुसार कार्य कराने के निर्देश दिए। इस दौरान शैलेन्द्र कांत शर्मा सेठू के नेतृत्व में महिला...