गोड्डा, अप्रैल 12 -- महगामा प्रतिनिधि । महगामा प्रखंड क्षेत्र के खोरद पंचायत अंतर्गत शहजादपुर गांव के तालाब के सामने नाला निर्माण नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही बहता और जमा हो जाता है। इससे न केवल सड़क की स्थिति खराब हो रही है, बल्कि आम लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में स्थिति किसी तरह संभल जाती है, लेकिन बारिश के मौसम में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। पानी जमा होकर घुटने तक पहुंच जाता है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। कई बार लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को अवगत कराय...