सीतापुर, फरवरी 17 -- महमूदाबाद, संवाददाता। इंटरलॉकिंग व नाली के टेंडर प्रकाशन के बाद महज नाली का निर्माण कराकर नगर पालिका द्वारा ठेकेदार की फर्म के खाते में करीब Rs.6.50 लाख का भुगतान करने की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को ईओ, जेई व लिपिक ने मौके पर पहुंच जांच की और मोहल्लेवासियों के बयान दर्ज किए। तत्कालीन जेई व ठेकेदार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। मालूम हो कि नगर पालिका महमूदाबाद के वार्ड बेहटा छावनी में हुसैनी के घर से हुकुम के घर तक करीब 80 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के लिए दो दिसंबर 2024 को Rs.6.92 रुपए की अनुमानित लागत का टेंडर प्रकाशित हुआ था। उपरोक्त कार्य करवाने की जिम्मेदारी नगर पालिका में रजिस्टर्ड फर्म को मिली थी। आरोप है कि उक्त कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया और महज 80 मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.