चंदौली, दिसम्बर 9 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के चहनियां गांव में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या थी। ग्रामीण काफी सयम से नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए मंगलवार को नाली बनाने के लिए उसके सर्वे का काम शुरू हो गया। चहनियां गांव के धानापुर मार्ग पर जिला पंचायत निधि से तीन सौ मीटर मीटर नाली का निर्माण कार्य कराया जाना है। नाली बन जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। नाली की व्यवस्था न होने से घर के नाबदान का पानी घरो के बाहर जमा होता है। जिससे काफी दिक्कत होती है। इसकी शिकायत चहनियां गांव की प्रधान उषा यादव ने कुछ महीने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र से की थी। साथ ही पत्रक देकर नाली निर्माण की मांग किया था। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर कार्य शीघ...