गढ़वा, फरवरी 17 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरसोता मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक आरसीसी नाली निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने अपनी मौजूदगी में सरकारी अमीन से मापी कराई। मापी के क्रम में सड़क किनारे गैरमजरूआ जमीन का अतिक्रमण का मामला सामने आया। उसके कारण नाली निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। उसके बाद अतिक्रमण के कारण मोड़ पर आ रही समस्याओं को दूर कराते हुए संवेदक को नाली निर्माण कार्य करने का आदेश दिया। विधायक ने कहा कि सार्वजनिक और विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाली निर्माण में आ रही अड़चनें अब मापी के बाद दूर कर लिया गया है। नाली निर्माण से वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या से अब स्थाई निजात अब मिलेगा। उससे आम जनता को काफी राह...