गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के विकास और जल निकासी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से मां गढ़देवी मंदिर के मुख्य तोरण द्वार से लेकर निखिल सिंह के घर तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी, उपाध्यक्ष अनिता प्रसाद व वार्ड नंबर 10 के पार्षद दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल ने संयुक्त रूप से किया। उक्त अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने पर खुशी जताई। अध्यक्ष आशीष ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और ...