चम्पावत, मई 23 -- नवी अंसारी, बनबसा। बमनपुर की प्रधान वैशाली राना ने एनएच किनारे नाली निर्माण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा है कि चार माह पूर्व एनएच में जगबुड़ा पुल के समीप फ्लाई ओवर निर्माण के लिए नाली खोदी। लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया है। कहा कि बमनपुर के ग्रामीणों ने अपने खेत और घर के आगे ह्यूम पाइप डाले थे। जिन्हें खुदाई के दौरान निकाल दिया। कहा कि बारिश में यहां जल भराव हो जाएगा। उन्होंने नाली निर्माण की मांग की है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...