लखनऊ, मई 30 -- महापौर सुषमा खर्कवाल ने 15 जून तक सभी नालों एवं नालियों की सफाई शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। वह शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण-2026, जलभराव को रोकने व जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण आदि मुद्दों पर जोन-8 कार्यालय में अधिकरियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही थीं। महापौर ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- बारिश से पहले खनुआ नाला दुरुस्त नहीं, शहर को इसबार भी डूब...