चंदौली, दिसम्बर 19 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज क्षेत्र के महादेवपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत राजस्व गांव प्रेमापुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों को लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के विकास का इंतजार है। गांव की गलियों में नाली न होने के कारण नाबदान और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। गांव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार सुरेंद्र सिंह के घर से लेकर बजरंगी प्रजापति के घर तक लगभग 400 मीटर लंबी गली में आज तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया। नाली के अभाव में घरों का गंदा पानी सीधे गलियों में बहता है। जिससे पूरे रास्ते में कीचड़ और दुर्गंध फै...