सीवान, जून 6 -- सिसवन, एक संवाददाता। चैनपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक रामनवमी स्थल के समीप मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से यहां तालाब जैसा नजारा बन गया है।

स्थायी समाधान की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार दुर्गा चौक से लेकर श्रीराम चौक तक कई घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता है। नाली का निर्माण नहीं होने और पुराने जल निकासी मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी बिट्टू सोनी समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर लगभग ...