चंदौली, जनवरी 8 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकास खंड के करवत गांव के एफसीआई गोदाम के गायत्री मंदिर के पीछे सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही ह। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया है। आरोप है कि पिछले कई वर्षों से मोहल्ले वाले नाली और सड़क का निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई न होने से काफी परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के बगल में गायत्री मंदिर के पीछे काफी संख्या में लोग निवास करते हैं। जहां पिछले कई वर्षों से नाली और सड़क के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हम लोग आजिज आ चुके हैं जिसके कारण यह विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है। र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.