गोड्डा, मार्च 12 -- महगामा प्रतिनिधि । महगामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा-चखमजा मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक हनवारा के सामने नाली जाम होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। इससे स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से नाली की सफाई नहीं होने के कारण घरों और दुकानों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे आसपास का माहौल काफी गंदा और बदबूदार हो गया है।स्थानीय दुकानदार लड्डू कुमार, गीता देवी, अशफाक आलम, रऊफ आलम, जमशेर, राजा साह और मिनहाज आलम ने बताया कि नाला जाम रहने के कारण बाथरूम और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। महीनों से पानी जमा रहने के कारण तेज बदबू उठ रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक भी इस...