चंदौली, मार्च 6 -- दुलहीपुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकास खंड के करवत ग्राम पंचायत में नालियों की सफाई लंबे समय से न होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। उठती दुर्गंध और बजबजाती नाली से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। शिकायत के बाद भी नाली की सफाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोग ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीण विरोध प्रदर्शन के बाद खुद सफाई के लिए उतर आए। ग्रामीणों ने मिलकर गांव की नालियों की सफाई की और गंदगी को हटाया। लोगों का कहना है कि गंदगी और जाम नालियों की वजह से पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। करवत गांव की निवासी पूनम देवी का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.