रामपुर, मार्च 17 -- शहर के कई मोहल्लों में नालियां जाम होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में नालियों की सफाई न होने के कारण पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे बदबू फैल रही है और आसपास रह रहे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से नालियां जाम हैं, लेकिन नगर पालिका की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने और नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...