फतेहपुर, मई 25 -- विजयीपुर, संवाददाता क्षेत्र के अमनी गांव में सफाई व्यवस्था चरमराने के कारण बिन बारिश ही गांव का मुख्य पक्का मार्ग तालाब में तब्दील नजर आता है। नतीजतन इस कीचड़ युक्त मार्ग से से आवागमन करने को बड़ी आबादी मजबूर है। शिकायतों के बावजूद राहत न मिलने के कारण ग्रामीणों में खासा रोष दिखाई दे रहा है।

सफाई व्यवस्था की स्थिति अमनी गांव में नालियां चोक होने से गांव घरों से निकलने वाला गंदा पानी गांव की पक्की सड़क पर भरा रहता है। जिससे इस मार्ग पर गंदगी के साथ ही कीचड़ युक्त मार्ग से आवागमन करने को ग्रामीण मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि साफ-सफाई न होने के कारण नालियां बजबजा रही है जिससे जलनिकासी प्रभावित होने के कारण मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा रहता है। नतीजतन इस गंदे पानी से होकर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को आवागमन में सब...