देवरिया, मार्च 3 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के एक वार्ड में नाली का स्लैब टूटे होने के कारण सोमवार सुबह एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। उपनगर के वार्ड नम्बर चार निवासी राजू मद्धेशिया पुत्र दीना नाथ मद्धेशिया सोमवार की सुबह मोहल्ले के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान नाली के ऊपर बना स्लैब टूटा होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक का उपचार किया। वार्डवासियों का आरोप है कि नाली के टूटे स्लैब की शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से की गई। लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने जल्द से जल्द स्लैब ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.