प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- कुंडा, संवाददाता। नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर गांव में नाली के विवाद में दो पक्ष के बीच गाली-गलौच करते हुए विवाद और मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष हमलावर हो गया। जिससे दूसरे पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। मारपीट में संतोष कुमार का 25 वर्षीय बेटा कंचन लाल, उसकी 50 वर्षीय पत्नी बिट्टन देवी, मोना पटेल, सोना पटेल, संध्या पटेल, शांति देवी, सत्येन्द्र पटेल घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसओ मनोज कुमार तोमर ने कहा कि दोनों पक्ष में मारपीट हुई है...