नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ लोगों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- कुंडा, संवाददाता। नाली बंद करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची तो उसके सामने भी लोग एक दूसरे मारपीट, गाली-गलौच करते हुए जानलेवा धमकी दे रहे थे। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संग्रामगढ़ थाने के दरोगा सूबेदार राय ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 15 मई की सुबह सूचना मिली कि विजयीमऊ गांव में दो पक्ष नाली बंद करने को लेकर विवाद और मारपीट कर रहे हैं। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली-गलौच करते, मारपीट कर रहे थे और जानलेवा धमकी दे रहे थे। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोगों को चोटे आई थी। घायलों को इलाज को सीएचसी भेजा। दरोगा सूबेदार की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से पप्पू सरोज, उसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.