महोबा, अप्रैल 28 -- महोबा, संवाददाता। जल निकासी को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में दबंगों ने महिला पर हमला बोल दिया। बचाव करने पर बेटा और बहू के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। खरेला थाना के ऐंचाना गांव निवासी रामसनेही श्रीवास की पत्नी मल्ली ने खरेला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल को नाली से पानी निकाली को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। जिसके बाद वह शाम को घर में थी तभी पड़ोसी घर आए और गाली गलौच करने लगे विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबा सुनकर बहू और बेटा बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद आस पास के लोग एकत्र हो गए और दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित रामसिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.