नाली के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा
बदायूं, जून 15 -- कोतवाली पुलिस ने मारपीट, घर में घुसकर हमला और धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि नाली के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सहसवान कस्बे के मोहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद निवासी सत्तार पुत्र बाबू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के हनीफ, कादिर, हाशिम और वसीम नाली का पानी बंद कर रहे थे। विरोध करने पर चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। सत्तार के घर में घुसने पर आरोपी पीछे-पीछे लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- बाइक पर बैठाने को लेकर मारपीट, हंगामा शोर सुनकर सरवर और इकबाल ने बीच-बचाव किया। घायल सत्तार को अस्पताल भेजा गया, जहां जांच में उसके बाएं हाथ की हड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.