सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना इलाके में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्ष से दो लोग जख्मी हुए। दोनों ओर से क्रास केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदना क्षेत्र के महसुई गांव निवासी कृष्णा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी लाखन, बुलाली उनकी जमीन पर बनी नाली में पानी बहाते हैं और उसकी सफाई भी नहीं करते हैं। इसको लेकर कृष्णा ने अपत्ति जताई तो आरोपी गालियां देने लगे। जब पीड़िता के बेटे बाबू ने विरोध किया तो उसको भी गालियां देते हुए आरोपियों ने लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष की रेनू ने केस दर्ज कराया कि बाबू आए दिन शराब पी कर गालियां देता है। 21 फरवरी की रात शराब की नशे में धुत होकर पीड़िता के ससुर हरद्वारी से मारपीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.