सहरसा, मई 14 -- नवहट्टा। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित बायपास सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पीएम श्री प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय तथा प्रखंड शिक्षा कार्यालय जाने वाले छात्रों और लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नाली में कचरा भर जाने और जल निकासी नहीं होने से महीनों से सड़क पर जलजमाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग प्रशासन से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...