मेरठ, मार्च 18 -- क्षेत्र के सठला गांव में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। बुधवार को सठला गांव में घर के आगे नाली के गंदे पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष के रईस और बाबू खान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही अमजद और मुकर्रम दबंग प्रवृत्ति के हैं और लोगों को परेशान करते रहते हैं। आरोप है कि नाली के पानी को लेकर विरोध करने पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर जानले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.