फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- अमृतपुर। अमैयापुर पूर्वी गांव में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाली के चेंबर में भरे पानी में डूबकर एक 14 माह के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया है। पूर्वी अमैयापुर निवासी रतीराम का पुत्र अभ्यास चारपाई पर खेल रहा था और उसकी मां अर्चना घरेलू कार्य में लगी थी। चारपाई पर जब बच्चा दिखायी नहीं पड़ा तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिजनों ने दरवाजे की तरफ जाकर देखा तो घर में बने नाली के चेंबर में भरे पानी में बच्चे के बाल दिखायी दिये। यह देखकर घर में चीत्कार मच गई। बच्चे को तुरंत ही चेंबर में भरे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। घर में बने चेंबर में काफी मात्रा में पानी भरा था। प...