आदित्यपुर, मई 30 -- आदित्यपुर। वार्ड संख्या 18 में नर्सिंग होम के पीछे की कॉलोनी की गली में थोड़ी सी वर्षा से काफी जल जमाव हो गया। यह जल निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां के निवासी राजू लोहार ने बताया कि नाली निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया है। लेकिन कोई पहल नहीं की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...