फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। शांति और सौहार्द के लिए पहचाने जाने वाले दोआबा क्षेत्र में इन दिनों मामूली बातों पर तकरार और मारपीट का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हालात यह है कि जिले के डायल-112 कंट्रोल रूम में हर पांच मिनट में विवाद की एक नई सूचना दर्ज हो रही है। नाली का पानी हो या खड़ंजे पर कूड़ा डालना, छोटी-छोटी बातें अब लाठियां चटकाने का सबब बन रही हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इन विवादों में करीब 70 फीसदी मामलों के पीछे शराब का नशा एक बड़ी वजह बनकर उभरा है, जिसके चलते जिले की पीआरवी गाड़ियां दिन भर चकरघिन्नी बनी रहती हैं जिले में डायल-112 के 65 वाहन हैं। जिसमें 46 चार पहिया वाहन और 19 बाइक शामिल हैं। कंट्रोल रूम सहित डायल-112 में करीब साढ़े चार सौ पुलिस कर्मी तैनात हैं। जिले की अनुमानित आबादी करीब 35 लाख है। इसके लिए 22 पुलिस थाने हैं। जिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.