सोनभद्र, फरवरी 18 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत चंदुआर की विभिन्न बस्तियों में नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। नालियों में गंदगी बिखरी हुई है और झाड़ियां उग गई हैं। ग्रामीणों ने नालियों की साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण संजय, मनोज, सूरज दुबे, संजय दुबे आदि का आरोप है कि चंदुआर गांव में अलग-अलग बस्तियां में नाली जाम है। कूड़ा कचरा के साथ नालियों में झाड़ियां का अंबार पड़ा हुआ है। आरोप लगाया की सफाई के नाम पर लाखों का टेंडर होता है। बावजदू इसके सफाई न होने से गंदगी दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गंदगी के प्रकोप से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे लोग बीमार भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन पर जोर दे रहा है तो दूसरी त...