शामली, अप्रैल 17 -- बाबरी। बाबरी गांव में नाली में जमा कीचड़ की सफाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पीड़ित फरीद पुत्र रईस निवासी बाबरी द्वारा थाना बाबरी पर तहरीर देकर बताया कि नाली में भरे कीचड लो लेकर विवाद हो गया जिसमे गुल्लु, मो०मियां पुत्र समीम द्वारा विवाद के दौरान फरीद के साथ मारपीट कि गई तभी वहाँ पर कलीम पुत्र समीम द्वारा पीड़ित के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया पीड़ित द्वारा थाना बाबरी पर तहरीर प्रार्थना पत्र दिया गया पुलिस द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी ...