पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर। नगर निगम के वार्ड 35 के निवासियों ने नाला की सफाई के लिए स्वच्छता प्रभारी सह सिटी मैनेजर को आवेदन दिया है। आवेदन में उल्लेखित है कि कश्यप मोहल्ला से राजागढ़ से पूरब मोहल्ला तक का नाली पूर्णतः भर गया है। लोगों ने आवेदन में लिखा है कि यह मोहल्ला सदैव उपेक्षा का शिकार रहा है। थोड़ा बरसात होते ही नाली का कचरा सड़क पर बहने लगता है। आम जनों को सड़क पर चलने में काफी कठिनाई होती है। लोगों ने शीघ्र सफाई कराने का अनुरोध किया है ताकि बरसात में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...