जहानाबाद, अप्रैल 1 -- नाले में कीचड़ व गंदगी से लोग रहते हैं परेशान स्थानीय लोगों ने बरसात से पहले नाली की उड़ाही की मांग मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड के मेहंदिया बाजार में नाली की उड़ाही नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। इससे बाजार आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 15 वर्ष पहले नाली का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके बाद से आज तक सही तरीके से सफाई और उड़ाही नहीं कराई गई है। मुख्य बाजार, सब्जी बाजार और आसपास के कई मोहल्लों में बारिश होते ही नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे कीचड़ और बदबू फैल जाती है और लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है। दुकानदारों का कहना है कि पानी जमा होने से ग्राहकों की संख्या भी कम हो जाती है, जिससे उनका व्यवसा...