गया, मई 17 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 50 स्थित गांधी नगर मोहल्ले में नाली का पानी सड़कों पर बहने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जलजमाव के कारण कीड़े-मकोड़े और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी सह जदयू युवा नेता राज कुमार शाह उर्फ बाबू ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में मोहल्ले में एक बार भी फॉगिंग नहीं कराई गई। उन्होंने नगर आयुक्त से नियमित नाली सफाई और फॉगिंग कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...