गोरखपुर, मार्च 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र विशंभरपुर निवासी सदानंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर का पानी गली से होते हुए गली के रास्ते पानी गिरता है। उनके पड़ोसी 5 दिन पूर्व उनके घर का पानी के नाली को ओमप्रकाश, रामू, निशा, बृजेश, मीना, अदिति, दीक्षा, लक्ष्मी आदि तोड़ दिया और बंद करने लगे। मना किया तो गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारने व पीटने लगे। शोर मचाने पर उनकी लड़की और भाभी और गांव के अन्य लोग पहुंचे। किसी तरह से जान बची। पुलिस तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...