श्रावस्ती, मार्च 7 -- इकौना, संवाददाता। नाली के जलनिकासी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष से महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। इकौना थाना क्षेत्र के पूर्वी केवटन पुरवा सेमगढ़ा गांव में पानी की निकासी को लेकर शुक्रवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही जो बाद में मारपीट में बदल गई और दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में एक पक्ष से रूपरानी पत्नी शेषराम, पवन कुमार पुत्र शेषराम, कोमल पुत्री शेषराम तथा प्रियंका पत्नी पवन कुमार घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से रानी पत्नी सुरेश कुमार, रीना देवी पत्नी दद्दन कुमार तथा संगीता पत्नी अशोक कुमार जख्मी हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौन...