सीतापुर, मई 16 -- सीतापुर। शहर के मोहल्ला पटिया होकर इस्लामबाग जाने वाला मार्ग पर कई जगह ब्रेकर हैं। लोगों ने यह स्वयं ही ब्रेकर बनवा दिए। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। कई लोगों ने अतिक्रमण भी कर लिया है। सड़क पर कई जगह नालियों के ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं। इससे स्थानीय लोगों को कई तरह की दुश्वारियां हैं। इस मार्ग से काफी आवागमन रहता है। आटो, बाइक के अलावा अन्य वाहन भी गुजरते हैं। लोगों ने मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर नैनीजोर मार्ग में बने अवैध ब्रेकर से दुर्घटना की संभावना बढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...