गढ़वा, सितम्बर 4 -- मेराल। बस स्टैंड पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे सड़क किनारे निर्मित नाली में घटिया किस्म के प्लास्टिक के सरिया लगाए जाने से कई जगहों पर पटिया टूटने लगा है। उससे दुर्घटना की आशंका है। झामुमो के युवा प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान रंजन मिश्रा ने बताया कि नाली के पटिया में लोहे के रड के जगह पर प्लास्टिक का रड लगाया जा रहा है। उसके कारण भारी वाहन के दबाव के कारण यह टूट रहा है। निर्माण कंपनी से एक हफ्ता के अंदर सुधार का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, व्यावसायी संघ के अध्यक्ष व झामुमो नेता नवीन जायसवाल ने भी कहा कि कंपनी की लापरवाही के कारण यह स्थिति है। उससे दुर्घटना हो सकती है। अविलंब सुधार करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...