कन्नौज, मार्च 14 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौखटा के अंतर्गत मुसाफिरपुर गांव में नाली का गंदा पानी खेत में जाने से किसान की करीब एक बीघा आलू की फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर जानबूझकर नाली का पानी खेत की ओर मोड़ने का आरोप लगाया है। जिससे तैयार फसल नष्ट हो गई। मुसाफिरपुर गांव निवासी मायादेवी ने बताया कि उनके पति सतेंद्र कुमार शर्मा सूरत में नौकरी करते हैं। गांव में मौजूद उनकी जमीन को उन्होंने गांव के ही रामजी को बटाई पर दे रखी है। जो उस पर खेती करते हैं। बटाईदार रामजी के अनुसार खेत में आलू की फसल तैयार थी। लेकिन नाली का गंदा पानी खेत में भर जाने से पूरी फसल खराब हो गई। रामजी ने बताया कि गांव में पानी निकासी के लिए एक तालाब है। लेकिन कुछ लोग उसमें कूड़ा डालकर उस पर कब्जा करने का प्रयास कर र...