मैनपुरी, अप्रैल 9 -- भोगांव। क्षेत्र के ग्राम फर्दपुर में सरकारी नाली अवरुद्ध होने के कारण किसानों की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। नाली का निकास बंद होने से गंदा पानी किसानों के खेतों में भर रहा है, जिससे तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इस समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम संध्या शर्मा को ज्ञापन सौंपकर स्थाई समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर नाले तक जाने वाला जल निकासी मार्ग पूरी तरह बाधित हो चुका है। जलभराव के कारण फसलें सड़ रही हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क के दोनों ओर पक्की नाली का निर्माण कराया जाए। अवरुद्ध मार्ग को तत्काल खुलवाकर खेतों से पानी निकाला जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम संध्या शर्मा ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का...