गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखनाथ थाना से हुमायूंपुर चौराहा होते हुए एच एन सिंह चौराहे तक फोरलेन-टू लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही से सड़क से जुड़ी कॉलोनियों के नागरिकों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। नालियों में पड़ा ध्वस्तीकरण का मलबा न उठाए जाने से हुमायूंपुर चौराहा, लाजपतनगर ,हड़हवा फाटक मेनरोड, कबीरनगर, कुम्हारटोली टोली की गलियों में जलभराव की स्थिति हो गई है। रामनवमी के दिन गलियों में भरे गंदे पानी से परेशान लोगों ने स्थानीय पार्षद ऋषि मोहन वर्मा से गुहार लगाई। शरद चौधरी, सतीश मौर्या, डॉ ओंकार नाथ मौर्या, नंदलाल यादव,आनंद श्रीवास्तव,विनोद चौधरी, प्रवीण वर्मा, विनोद साह के साथ बैठक कर पार्षद ऋषि मोहन ने उनकी समस्याएं सुनी। उसके बाद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह एवं सफाई निरीक्षक सुधी...