लखनऊ, दिसम्बर 7 -- शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त गौरव कुमार की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। नगर आयुक्त ने शहर में स्वच्छता सुधार के लिए 24 बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसमें सबसे अधिक जोर नालियों और स्टॉर्म वाटर ड्रेन से अतिक्रमण हटाने पर रहा। बैठक में नाला एवं नाली सफाई अभियान को तेज गति से चलाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्टॉर्म वाटर ड्रेन पर हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। कचरा निस्तारण और डंपिंग को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। निर्देश दिए गए कि सभी सीएंडडी वेस्ट स्थानों (निर्माण का कचरा) को मॉडल क्षेत्र में तत्काल साफ किया जाए। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी वार्ड का कचरा दूसरे वार्ड में डंप नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.