बरेली, मई 18 -- नगर निगम क्षेत्र में नाली निर्माण कार्यों में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। नियमों के मुताबिक नालियों के निर्माण के बाद उन्हें स्लैब से कवर किया जाना अनिवार्य है, लेकिन कई इलाकों में या तो स्लैब डाले ही नहीं गए हैं या फिर बेहद घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। शहर के विभिन्न वार्डों में कार्यदायी एजेंसियों और ठेकेदारों की मनमानी खुलकर सामने आ रही है। कहीं नालियां पूरी तरह खुली छोड़ दी गई हैं तो कहीं अलग-अलग आकार और गुणवत्ता के स्लैब लगाकर खानापूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नालों की वजह से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है, खासकर रात के समय राहगीरों और बच्चों के लिए स्थिति ज्यादा खतरनाक हो जाती है। यह भी पढ़ें- दरवाजों के बाहर बह रहा नाबदान,लोगों में आक्रोशकरोड़ों ...