सिमडेगा, मई 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मानसून की दस्तक से पहले ही शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के कई मुहल्लों, मुख्य चौराहों और सड़क किनारे इन दिनों कचरे का अंबार लगा हुआ है। हालत यह है कि नालियों के किनारे जमा गंदगी से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। कई इलाकों में नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं होने के कारण कचरे का ढेर लग रहा है। शहर के मार्केट कॉम्प्लेक्स, डेली मार्केट, नीचे बाजार, गुलजार गली, सलडेगा, प्रिंस चौक, सामटोली, रामजानकी मंदिर मार्ग, राज मोबाइल गली, बाज़ार टांड, खैरनटोली सहित कई इलाकों में सड़क किनारे और नालियों के पास कूड़े का ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से हर दिन कचरा उठाव की बात कही जाती है। लेकिन हकीकत में कई मोहल्लों में दो से चार दिनों तक कचरा नहीं उठा...