चतरा, जनवरी 30 -- चतरा प्रतिनिधि साफ-सफाई के अभाव में शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका जतराही बाग के लोग काफी परेशान हैं। जतराहबाग स्थित पुल और आस-पास की नालियां पूरी तरह से भरी हुई है। जिस कारण नालियां बजबजा रही है। नालियों में गंदगी के कारण कीड़े रेंग रहे हैं। यही कारण है कि इस क्षेत्र में आस-पास में रहने वाले लोगों के घरों तक किड़े मकोड़े पहुंच जा रहे हैं। जतराहीबाग निवासी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि उसके घर से सटे नाली होने के कारण नालियों से किड़े घरों में प्रवेश कर जा रहे हैं। यहां तक कि किचेन में भी नालियों के किड़े देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण पूरा कचड़ा से भरा हुआ है। पानी नहीं निकलने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। मुहल्ले के लोगों ने नालियों की शीघ्र सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्ता...