रांची, जून 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को नगर निगम की टीम के साथ कोकर इलाके में सैंफोर्ड हॉस्पिटल के पास, महावीर नगर, खोरहाटोली व बांधगाड़ी क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बड़े नालों व नालियों की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण की स्थिति, जल निकासी तंत्र और दुर्घटना व जलजमाव संभावित स्थलों को देखा। प्रारंभिक निरीक्षण व ड्रोन मैपिंग के माध्यम से कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण व अवैध संरचनाएं मिलीं। इसके बाद नगर आयुक्त ने भू-संपदा विभाग को मैप के अनुसार नालियों की विस्तृत मापी कर सभी प्रकार के अतिक्रमण चिह्नित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मापी के बाद युद्धस्तर पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। बता दें कि आगामी मानसून के मद्देनजर रांची नगर निगम संभावित जलजमाव से मुक्ति व दुर्घटनाओं को रोकने...