रामपुर, मार्च 20 -- रामपुर। शहर के कई इलाकों में नालियों के जाम होने से गंदगी फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों किनारे भरी नालियों से बदबू उठ रही है और गंदा पानी बाहर गलियों में फैल रहा है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण जल निकासी बाधित हो रही है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...